नई दिल्ली। जून का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में वित्त संबंधी की कामों की अंतिम तिथि है। इसके साथ ही इस महीने में कई बदलाव भी किये गए हैं जो आपके वित्त बजट पर असर डाल सकते हैं। आइए, जानते हैं इस महीने कौन से बदलाव होने जा रहे हैं।
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसीआरबीआई वित्त वर्ष 2023-24 में दूसरी बार मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा करने वाला है। ये घोषणा 8 जून को होगी। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी में अपनी रेपो दर को 6.5 फीसदी पर रखने का फैसला किया था।अगर इस बार मॉनिटरी पॉलिसी में रेपो रेट की बढ़ोतरी की जाती है, तब बैंक फिर से लोन की ब्याज दर के बढ़ा देंगे।
रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंटस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंक जिनमें ग्राहकों को लॉकर की सुविधा मिलती है। इसमें ग्राहकों को 30 जून, 2023 तक रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा। वहीं बैंक लॉकर के एग्रीमेंट को रिन्यू करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर, 2023 है।भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वो 30 जून, 2023 तक 50 फीसदी तक रिन्युअल करवा लें। 30 सितंबर, 2023 तक 75 फीसदी लॉकर्स रिन्युअल हो जाना चाहिए।
बच्चों के नाम पर म्यूचुअल फंड में निवेश करेंमार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने म्युचुअल फंड के लिए एक नया नियम जारी किया है। इस नियम के तहत अब आप अपने बच्चों के नाम से भी म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। ये नियम 15 जून से लागू होंगे।
म्यूचुअल फंड्स में नहीं होगा इनसाइडर ट्रेडिंगसेबी ने फ्रंट रनिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग जैसे फ्रॉड को पकड़ने के लिए निगरानी सख्त कर दी है। सेबी के अनुसार फ्रंट-रनिंग, इनसाइडर ट्रेडिंग, उत्पादों की गलत बिक्री, एसेट मैनेजमेंट कंपनी, ब्रोकर, डीलरों के माध्यम से सूचना के दुरुपयोग को पकड़ने के लिए निगरानी को सख्त करना चाहिए। इसके लिए सेबी ने 3 जून तक लोगों से राय मांगी है।म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए एमएफ स्कीमम्यूचुअल फंड में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए सेबी ने एमएफ स्कीम में यूनिफार्म टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) का प्रस्ताव दिया है। इस पर सेबी ने लोगों से राय मांगी है।
एडवांस टैक्स की पहली किस्त की आखिरी डेट15 जून को असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त की पेमेंट की जाएगी। इसी डेट पर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भुगतान किए गए वेतन और टैक्स कटौती के संबंध में इंप्लॉय को सोर्स और टैक्स कटौती का प्रमाण पत्र देना होगा।
हायर पेंशन के आवेदन की आखिरी डेटकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लिए नई हायर पेंशन स्कीम के आवेदन करने की आखिरी तिथि 26 जून है। पहले इसकी तिथि 3 मई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दी गई है।