नई दिल्ली :- आपको बता दे की सपा, कांग्रेस व बसपा के कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में शामिल होने वालों में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मतेश सोनकर, सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय कुमार मिश्रा सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर आदि शामिल हैं।
ये लोग भाजपा में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित समारोह में कुशीनगर से सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कुंवर हर्षित राजवीर, बालाजी मंदिर नेवादा नेरी मंदिर के महंत अशोकानंद गिरि महाराज , आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष अनवर अली , राष्ट्रीय महासचिव आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज डा. मोहम्मद हारून ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ ही मोमिन अंसार सभा के प्रदेश प्रवक्ता व हलवाई समाज के कदीम हलवाई, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष, ब्लाक प्रमुख राजदीप सिंह बुंदेला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल निषाद और सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह सहित विभिन्न पार्टियों व संगठनों के 30 नेता भाजपा में शामिल हुए
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
