रायपुर। प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, वहीं आचार संहिता लगने के पहले वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं।
राज्य वन सेवा के अधिकारियों सहायक वन संरक्षक को अलग-अलग जगहों पर पदस्थ किया गया है। इनमें से कईयों को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया गया है। वहीं बड़ी संख्या में वन क्षेत्रपालों का भी तबादला किया गया है।
