Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 7 मार्च 2022 राशिफल : इन राशि वालों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं इनकी परेशानियां होगी दूर, जाने 12 राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    7 मार्च 2022 राशिफल : इन राशि वालों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं इनकी परेशानियां होगी दूर, जाने 12 राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । आज रात 12 बजकर 1 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ आपकी दोस्ती अच्छे से चलेगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगा। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आपके सभी काम बनेंगे।

    वृष राशि

    आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। करोबार में आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बितेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लांनिग करेंगे। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप अपने दोस्ती के रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

    READ MORE : राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद आये विधायक डॉ विनय जायसवाल का हुआ जोरदार स्वागत, कहा विकास में नही होगी राशि की कमी…

    तुला राशि

    आज आप पर कार्यों का बोझ ज्यादा होगा, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके बदले व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

    READ MORE : RELATIONSHIP में कभी नहीं करनी चाहिए इन बातो को बर्दाश्त… नहीं तो करनी पड़ सकती है इन दिक्कतों का सामना…

    मकर राशि

    आज आपके जीवन में नया बदलाव आएगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे।

    मीन राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ेगी।आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश होंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। नौकरी में आपकी पदोन्नति होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएनकेएच मेडजोन ऐप एक फायदे अनेक,10 मार्च तक डाउनलोड करने पर 15% छूट, घर बैठे ले सकेंगे दवा से लेकर जांच इमरजेंसी सर्विस परामर्श का लाभ: डॉ चंदान
    Next Article पुणे मेट्रो का उद्घाटन कर PM नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों संग किया सफर…इस दौरान छात्रों को मिला बात करने का मौका
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…

    January 21, 2026

    हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…

    January 21, 2026

    ट्रंप के नए दावे से आया सियासी भूचाल 70 बार उड़ा मजाक फिर भी मोदी मौन कांग्रेस ने ‘छलनी’ कर दिया सीना…

    January 21, 2026

    टेंशन में सर्राफा व्यापारी सोने चांदी के भाव में उछाल जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…
    • हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…
    • ट्रंप के नए दावे से आया सियासी भूचाल 70 बार उड़ा मजाक फिर भी मोदी मौन कांग्रेस ने ‘छलनी’ कर दिया सीना…
    • टेंशन में सर्राफा व्यापारी सोने चांदी के भाव में उछाल जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम…
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले आबकारी नीति 2026-27 मंजूर, नवा रायपुर बनेगा शिक्षा और स्टार्टअप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?