Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती को लगा एक और झटका अब इस विधायक ने छोड़ा BSP का दामन जानिए क्या है पूरा मामला…
    गैजेट

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती को लगा एक और झटका अब इस विधायक ने छोड़ा BSP का दामन जानिए क्या है पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की पार्टी बीएसपी को बड़े झटके लग रहे हैं. वंदना सिंह के बाद बसपा के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. बसपा के नेता सदन और आजमगढ़ के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने बसपा को अलविदा कहा है. उन्होंने बसपा के सभी पदों के साथ विधायक के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. शाह आलम ने मायावाती को अपना इस्तीफा भेजा है.

    बसपा विधायक शाह आलम ने पार्टी प्रमुख मायावती को अपना इस्तीफा सौंपा और कहा कि “21 नवंबर को आपके साथ बैठक में, मुझे लगा कि आप पार्टी के प्रति मेरी भक्ति और ईमानदारी के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं. मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता अगर मेरा नेता मुझसे या मेरे काम से संतुष्ट नहीं है.

    इससे पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक वंदना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से 2017 में वंदना सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता जिन्‍हें राज्‍यसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया था.

    वंदना सिंह के पति पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वंदना के ससुर राम प्यारे सिंह भी सगड़ी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा महिला मोर्चा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा दिनांक 26-11-21एवं 27-11-21को जिले के सभी मण्डलो मे बैठक रखी गई
    Next Article छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ CM भूपेश बघेल द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने पर अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर कराने हेतु दिया गया आवेदन….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…

    April 1, 2026

    प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….
    • प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…
    • सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…
    • प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…
    • इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?