दुर्ग, 20 मार्च। टीवी की रोकथाम और उसके जन जागरूकता के लिए प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसके तहत दुर्ग जिले में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें मीडियाकर्मियों को विशेषज्ञों द्वारा टीबी रोग के लक्षण उसके रोकथाम और समुचित उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने किया। गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से टीबी रोग के रोकथाम के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना है ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हों और लक्षण दिखने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 2023 तक प्रदेश भर से टीबी रोग को खत्म करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।
इस दौरान जिला क्षय रोगो प्रभारी डॉ अनिल कुमार शुक्ला व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे।