Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच केदारनाथ मंदिर में मुलाकात, वरुण के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज…..
    शीर्ष आलेख

    राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच केदारनाथ मंदिर में मुलाकात, वरुण के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज…..

    By Tv 36 HindustanNovember 7, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केदारनाथ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच केदारनाथ मंदिर में मुलाकात हुई. इसके बाद से एक बार फिर वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. ये कयास इसलिए भी लग रहे हैं क्योंकि पिछले काफी समय से वरुण गांधी भाजपा के खिलाफ आलोचनात्मक रुख अपना रहे हैं. इससे पहले भी वह कई मौकों पर पार्टीलाइन से अलग बयान दे चुके हैं.केदारनाथ में चचेरे भाई राहुल गांधी से मिले वरुण, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेजकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी सांसद वरुण सांसद

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच केदारनाथ मंदिर में मुलाकात के बाद एक बार फिर वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. दरअसल भाजपा सांसद वरुण गांधी 6 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. उन्होंने लगभग उसी समय पूजा की जब उनके चचेरे भाई राहुल गांधी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर वहां थे. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात हिमालय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुई. अब जब लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि असंतुष्ट भाजपा सांसद वरुण कांग्रेस में जा सकते हैं.

    खास तौर से ये कयास उन खबरों के बीच लगाए जा रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि अगले चुनाव में भाजपा की ओर से वरुण गांधी को पीलीभीत से उतारे जाने की संभावना नहीं हैं, क्योंकि उनके बयान पार्टी के रुख के अनुरूप नहीं हैं. हालांकि जब वरुण गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि – ‘मैं वहां सिर्फ एक निजी दौरे पर था’भाजपा की आलोचना कर रहे वरुण गांधीपिछले कुछ समय से पीलीभीत सांसद वरुण गांधी कई मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ आलोचनात्मक रुख अपना रहे हैं. हाल ही में उन्होंने गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने को लेकर यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला था.

    बीती 5 अक्टूबर को जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अस्पताल के लाइसेंस निलंबन पर रोक लगा दी थी तो भाजपा नेता ने इसकी प्रशंसा की थी.इससे पहले 2021 में वरुण गांधी एक मात्र ऐसे भाजपा नेता थे, जिन्होंने यूपी के लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे वाहन से कुचलकर मारे गए चार किसानों सहित आठ लोगों मौत पर जवाबदेही मांगी थी. वरुण गांधी के बयान के कुछ देर बाद ही उनकी मां भाजपा सांसद मेनका गांधी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से हटा दिया गया था.

    उस समय भी इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं यूपी की विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.किसान आंदोलन का किया था समर्थनवरुण गांधी ने दिल्ली में किसानों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का भी समर्थन किया था. ये वो वक्त था जब भाजपा नेता इस आंदोलन को विपक्ष द्वारा पोषित राष्ट्र विरोधी आंदोलन बताकर इसकी निंदा कर रहे थे. 2021 में उनके इस रुख को जुलाई में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने से भी जोड़ा गया था, हालांकि वरुण गांधी पहले भी भाजपा से नाराज रह चुके हैं वह कथित तौर 2017 के चुनाव से पहले ही पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे. बता दें कि मेनका और वरुण गांधी 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे.

    वरुण गांधी ने अपना पहला चुनाव 2009 में पीलीभीत से लड़ा था. 2013 में उन्हें पार्टी में महासचिव बनाया गया था.राहुल ने खारिज की थीं अटकलेंइसी साल जनवरी में राहुल गांधी ने अपने एक बयान में वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि- ‘वरुण ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार कर लिया है, इसीलिए मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता. बेशक मैं उनसे प्यार से गले मिल सकता हूं’.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी हुए घायल….
    Next Article प्रदेश के इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, तापमान में होगी और कमी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?