जितेंद्र कुमार साहू
बिलासपुर, 9 जनवरी। आज छ: ग. मानव अधिकार JJF के जिला बिलासपुर के कार्यकारणी पदाधिकारी और सभी सदस्यों के बीच अहम मुददों को लेकर बैठक रखा गया गया। जिसमें उपस्थित बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राजकमल कौशिक (अधिवक्ता), संभाग उपाध्यक्ष नीतू देवांगन( अधिवक्ता), संभाग कोषाध्यक्ष दिव्या चौहान (अधिवक्ता), जिला कोषाध्यक्ष किरण भोई (अधिवक्ता), जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभादेवी साहू , नगर सचिव सुनील कुमार जायसवाल, तहसील अध्यक्ष विजय रजक, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, जिला सदस्य रंजीत साहू, जिला सदस्य राजेश दुबे, जिला सदस्य महेंद्र साहू, एवं अन्य बहुत से पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
चर्चा का मुख्य विषय कोरोनाकाल में भ्रष्टाचार , गाईड लाइन ,शिक्षा के स्तर ,एवम आम आदमी के लिए उपभोग सामग्री के बढ़ते दाम की दिक्कतों के सामाधान के लिए विशेष टीम और योजना तैयार किया गया। जिससे आने वाले समय में आम नागरिकों को कोई भी प्रकार की समस्या नही होगी। छ: ग. मानव अधिकार के समस्त पदाधिकारीयो द्वारा इस प्रकार का पूर्ण आश्वासन दिया गया।