Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सजने-संवरने में महिलाओ से कम नहीं हैं पुरुष, हजारों करोड़ की है ये इंडस्ट्री…
    समाचार

    सजने-संवरने में महिलाओ से कम नहीं हैं पुरुष, हजारों करोड़ की है ये इंडस्ट्री…

    By Tv 36 HindustanDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– सुंदरता बढ़ाने वाले उत्पादों के विज्ञापन ज्यादातर किन लोगों को ध्यान में रखकर आते हैं. जाहिर है, आप कहेंगे कि महिलाओं को ध्यान में रखकर. लेकिन, ऑनलाइन शेयर ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ की अगर मानें तो आप गलत हैं. क्योंकि, पुरुष भी अब महिलाओं की तरह ही सजने-संवरने लगे हैं.

    इस कारण पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की रेंज भी अब बड़ी हो गई है और यह इंडस्ट्री अभी बूम पर है. पिछले आठ साल में ही Men’s grooming Industry यानी पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधन का कारोबार 857 फीसदी की उछाल पर है. कामथ का कहना है कि आगे यह इंडस्ट्री धमाका करने वाली है. यानी इससे जुड़े कारोबार में इतना अधिक उछाल होगा कि इसकी कल्पना तक मुश्किल है.

    क्या है वजह
    निखिल कामथ के तर्क थोड़े असहज कर देने वाले जरूर हैं पर बिल्कुल सहज हैं. वे कहते हैं कि पहले सजना-संवरना केवल महिलाओं का काम था. अब सोशल मीडिया ने पुरुषों को भी आदत बदलने के लिए मजबूर कर दिया है. अब वे सोशल मीडिया के पैमाने पर खरा उतरने के लिए महिलाओं की ही तरह निखरना चाहते हैं. इस कारण महिलाओं के ट्रेंड को अपनाने के लिए पुरुष मजबूर हो गए हैं. सोने से पहले पैर में क्रीम लगाकर सोने वाले पुरुष वर्ग को और भी सौंदर्य प्रसाधन विकल्पों की तलाश है. ऐसे में इस इंडस्ट्री की संभावना काफी व्यापक है. पुरुषों के लिए ज्वेलरी के सेक्टर में भी कारोबारी विकास की काफी संभावना है.

    हर साल नौ फीसदी करेगा विकास
    भारत में पिछले साल तक Men’s grooming Industry 1300 करोड़ 70 लाख की थी. इसे 2030 तक 2589 करोड़ 30 लाख तक हो जाने की संभावना है. इस तरह यह उद्योग सालाना नौ फीसदी की दर से विकास कर रहा है. भारत में दुनिया की पुरुष आबादी की 18 फीसदी रहती है. जो ग्लोबल कारोबार में 6.4 फीसदी तक का योगदान देती है. इसलिए इस क्षेत्र में कारोबार के विकास की काफी संभावना है.

    Post Views: 1,305

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअपने कभी सोचा है आखिरकार भूख लगने पर क्यों नहीं चलता दिमाग, 99% लोग नहीं जानते इसका ये जवाब…
    Next Article मध्य प्रदेश में डबल हो जाएगी लाडली बहना योजना की राशि, सरकार के इस मंत्री ने किया दावा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

    March 13, 2026

    बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

    March 13, 2026

    जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

    March 13, 2026

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
    • बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
    • जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?