Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनवरी में इस तारीख को भारत में लॉन्च होने वाली है Mercedes-Benz G 580 EV, जानें क्या होंगे फीचर्स…
    News

    जनवरी में इस तारीख को भारत में लॉन्च होने वाली है Mercedes-Benz G 580 EV, जानें क्या होंगे फीचर्स…

    By Tv 36 HindustanDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने जानकारी दी है कि वह भारतीय बाजार में अपनी EQ टेक्नोलॉजी के साथ नई Mercedes-Benz G 580 EV को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इस कार को 9 जनवरी 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. EQ टेक्नोलॉजी के साथ नई G 580 EV, प्रतिष्ठित G-Class का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसमें क्वाड-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 473 किमी तक की रेंज प्रदान करता है.

    Mercedes-Benz G 580 EV का डिजाइन व एक्सटीरियर

    इसके डिजाइन की बात करें तो, G 580 EV में स्टैण्डर्ड इंटरनल कम्बशन G-Class वर्जन के मुकाबले केवल मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. आगे की तरफ, चार-स्लैट ग्रिल वास्तव में एक बंद पैनल है, हालांकि वैश्विक बाजारों में खरीदारों को इसे EQ-स्टाइल ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल के साथ बदलने का विकल्प मिलता है, जिसमें चारों ओर लाइट्स होती है. बंपर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं, साथ ही A-पिलर के साथ क्लैडिंग में भी बदलाव किए गए हैं.

    पीछे की ओर, G 580 EV में एयरोडायनामकि को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए छत पर लगे स्पॉइलर और रियर व्हील आर्च पर एयर कर्टेन का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा G 580 EV में बूट पर लगे स्पेयर व्हील को चौकोर स्टोरेज बॉक्स से बदलने का विकल्प भी दिया गया है, जिसमें चार्जिंग केबल, उपकरण और कई अन्य सामान रखा जा सकता है.

    Mercedes-Benz G 580 EV का इंटीरियर

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें ICE वर्जन G-Class के मुकाबले कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता है. इसके डैशबोर्ड पर दो 12.3 इंच के डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं. ICE मॉडल से मुख्य अंतर यह है कि डिस्प्ले पर EQ-विशिष्ट ग्राफिक्स और पारंपरिक तीन-लॉकिंग डिफरेंशियल स्विच दिए गए हैं, जिन्हें ‘टैंक टर्न’ सुविधा और कम रेंज को सक्रिय करने के लिए प्रतिस्थापित किया गया है.

    Mercedes-Benz G 580 EV का पावरट्रेन

    इसके पावरट्रेन की बात करें तो G 580 EV में क्वाड-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह 579 bhp की पावर और 1,164 Nm का शानदार टॉर्क प्रदान करता है. इसकी मोटर को कार के अंडर-फ्लोर में लगी 116 kWh के बैटरी पैक से पावर मिलती है.

    Mercedes का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह कार 473 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज प्रदान करती है. परफॉर्मेंस के मामले में, Mercedes का दावा है कि यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है, जो AMG G 63 से 0.4 सेकंड कम है. इसके अलावा इसकी अधिकतम रफ़्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रखी गई है.

    चार्जिंग की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 11 kW AC चार्जिंग और 200 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ऑफ-रोड क्षमताओं की बात करें तो, कंपनी का कहना है कि G 580 EV में क्रमशः 32 डिग्री और 30.7 डिग्री के एप्रोच और डिपार्चर एंगल हैं और यह 35 डिग्री तक के साइडवर्ड ढलान पर ड्राइव कर सकती है. एसयूवी का ब्रेकओवर एंगल 20.3 डिग्री है और इसकी फ़ोर्डिंग डेप्थ 850 मिमी है.

    Post Views: 1,260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMyntra ने शुरू की M-Now सर्विस, अब सिर्फ 30 मिनट में मिलेगी कपड़ों की डिलीवरी…
    Next Article बीपीएससी प्रदर्शन के बीच खान सर की चर्चा, पुलिस की हिरासत में हैं या आ गए बाहर,जानिए क्या है चक्कर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …

    February 15, 2026

    आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?