नई दिल्ली:– मानसून का यह सीज़न देश के लिए काफी शानदार रहा है। मानसून की अच्छी रफ्तार से देशभर में अच्छी बारिश हुई है। कुछ राज्यों में तो ज़रूरत से ज़्यादा बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। अब मानसून की रफ्तार कई जगह धीमी पड़ गई है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी मानसून में तेज़ी बनी हुई है जिससे रुक-रूककर बारिश हो रही है। हालांकि अभी मानसून के इस सीज़न का अंत नहीं हुआ है है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून पलटकर लौटेगा। इससे अगले 100 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान के लिए मानसून का यह सीज़न काफी अच्छा रहा है। इससे राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि अब राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे पिछले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान में मानसून लौटेगा। इससे राजस्थान के कुछ जिलों में अगले 100 घंटों में रुक-रूककर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगह आंधी और तेज़ हवाएं भी चलने का अलर्ट है।
राजधानी दिल्ली में क्या रहेगा मौसम का हाल?
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून का पहला दौर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन दूसरे दौर में अच्छी बारिश देखने को मिली। हालांकि पिछले कुछ दिन में राजस्थान की ही तरह दिल्ली में भी बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 100 घंटों में दिल्ली में भी मानसून लौटेगा जिससे कई इलाकों में हल्की से तेज़ बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 100 घंटों में कई राज्यों में मानसून के लौटने से रुक-रूककर भारी बारिश होगी। उत्तरपश्चिम भारत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में अगले 100 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में अगले 100 घंटों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिम भारत में मानसून की तेज़ रफ्तार से महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कुछ जिलों में अगले 100 घंटों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून की तेज़ी से असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कुछ जगह रुक-रूककर तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य भारत के मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और विदर्भ के कई इलाकों में अगले 100 घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है।
कई इलाकों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 100 घंटों में उत्तरपश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत, उत्तरीपूर्व भारत और पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी भी चल सकती हैं।