Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौसम विभाग का कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट गर्मी के लिए रहें तैयार,लू और गर्मी से ऐसे करें बचाव…
    समाचार

    मौसम विभाग का कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट गर्मी के लिए रहें तैयार,लू और गर्मी से ऐसे करें बचाव…

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मीका प्रकोप और बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिन के समय तेजधूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    इसके अलावा कानपुर (आइएएफ और सिटी), इटावा, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, झांसी, उरई, हमीरपुर, आगरा (ताज) और बुलंदशहर जैसे शहरों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी और आगरा में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ये इलाके सबसे गर्म रहे।
    मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 22 और 23 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
    मौसम में मिल रहे उतार और चढ़ाव

    मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तो अब लू और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। इस बार गर्मी का असर ज्यादा दिनों तक रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। हालांकि मानसून बेहतर रहेगा, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल लू और तेज धूप से बचाव ही सबसे जरूरी कदम है।
    डॉक्टर अतुल कुमार ने दिए ये टिप्स
    सोमवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित ‘जागरण विमर्श’ में मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के इस दौर में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने मौसम के बदलाव, उसके कारण और लू से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की। बताया कि इस बार गर्मी के दिनों की संख्या भी सामान्य से सात से 10 दिन ज्यादा रह सकती है। हाल ही में प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने जैसी घटनाएं हुईं।

    दैनिक जागरण कार्यालय में अकादमी गोष्ठी में वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताए मौसम के उतार चढ़ाव
    वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जिम्मेदार
    डा. सिंह ने बताया कि इसके पीछे ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) नामक मौसमीय सिस्टम जिम्मेदार है। यह सिस्टम अफगानिस्तान, ईरान और मध्य एशिया से चलकर पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तर भारत में प्रवेश करता है। यह अपने साथ ठंडी हवाएं और नमी लेकर आता है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव हो जाता है। इसके असर से उत्तर भारत में अचानक से बारिश, आंधी और कभी-कभी ओलावृष्टि की स्थिति बन जाती है।
    मार्च से मई तक का समय प्री-मानसून या गर्मी का मौसम होता है
    डा. सिंह ने बताया कि मार्च से मई तक का समय प्री-मानसून या गर्मी का मौसम होता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई बार धूल भरी आंधी चलती हैं। धरती से ऊपर मौजूद क्षोभमंडल में तापमान बहुत कम होता है, लेकिन सूर्य की किरणें सीधे धरती पर आती हैं, जिससे सतह पर गर्मी ज्यादा महसूस होती है। इस साल गर्मी के दिन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हो सकते हैं। दिन में तेज धूप के कारण धरती की सतह पर गर्मी अधिक महसूस होगी। रेगिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति ज्यादा बनेगी।
    कई बार सुबह जल्दी गर्मी क्यों लगती है?
    इस सवाल पर डा. सिंह ने बताया कि जब न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ज्यादा होते हैं, तब सुबह 10 बजे तक ही गर्मी ज्यादा महसूस होने लगती है। अगर रात का तापमान 28 डिग्री के करीब है, तो सूरज निकलने के एक-दो घंटे के भीतर तापमान तेजी से बढ़ जाता है और गर्मी सताने लगती है।
    बिजली चमकने पर बरतें सावधानी

    आकाशीय बिजली से बचने के लिए पेड़ या
टिन की छत के नीचे खड़े न हों।
    कार में हों तो उसे रोककर शीशे बंद कर दें।
    खुले में हों तो मोबाइल बंद करें और सिर पर कपड़ा रखकर पंजों के बल जमीन पर बैठ जाएं।
    लू और गर्मी से ऐसे करें बचाव
    दोपहर में सीधे धूप में जाने से बचें, खासकर 12 से तीन बजे के बीच।
    हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें।
    खूब पानी पीएं व शरीर को हाइड्रेट रखें।
    मेहनत वाले काम छांव में करें।
    बाहर निकलते समय सिर ढकें, टोपी या छाता जरूरसाथ रखें।

    सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद

    अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। इस बार जून से सितंबर तक का मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। हालांकि किस दिन कितनी बारिश होगी, इसका सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता। मौसम विभाग सप्ताहभर का पूर्वानुमान और कई बार एक-दो घंटे पहले का अलर्ट भी जारी करता है।

    Post Views: 765

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article60 बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर सीएम ने बदल दिए 11 जिलों के डीएम, रात को जारी हुई सूची…
    Next Article BJP का जनजागरण अभियान कल से, मुस्लिमों के घर-घर जाकर वक्फ संशोधन कानून के ये फायदे बताएगी भाजपा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए ये खास निर्देश…

    March 2, 2026

    महाशोक अयातुल्ला खामेनेई की विदाई में उमड़ेगा जनसैलाब, दुनिया भर में बढ़े तनाव के संकेत…

    March 2, 2026

    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…

    March 2, 2026

    इस होली पर भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग, मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए ये खास निर्देश…
    • महाशोक अयातुल्ला खामेनेई की विदाई में उमड़ेगा जनसैलाब, दुनिया भर में बढ़े तनाव के संकेत…
    • सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…
    • इस होली पर भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग, मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन…
    • इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का ये विराट रिकॉर्ड, जीत के बाद बीच मैदान पर जो किया वीडियो हुआ वायरल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?