नई दिल्ली:– सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 ऑन एयर होने जा रहा है और इस बार शो को लेकर सबसे बड़ा धमाका सामने आया है. खबर है कि शो में इंटरनेशनल लेजेंड्स बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन और WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर एंट्री कर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, अंडरटेकर (मार्क कैलवे) को एक हफ्ते के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाया जा सकता है. अगर यह डील फाइनल होती है तो वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटी बन जाएंगे. बता दें कि 2020 में रिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद भी अंडरटेकर दुनियाभर में पॉप कल्चर आइकन माने जाते हैं. उनकी मौजूदगी बिग बॉस सीजन 4 की याद दिलाएगी, जब द ग्रेट खली ने घर में एंट्री लेकर तहलका मचाया था.
वहीं माइक टायसन को शो के मेकर्स अक्टूबर 2025 में स्पेशल गेस्ट के रूप में लाने का प्लान बना रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वह सात से दस दिनों तक घर में रह सकते हैं, जिससे शो का रोमांच और बढ़ जाएगा. अगर ये डील पक्की होती है तो यह बिग बॉस के इतिहास का सबसे धमाकेदार क्रॉसओवर होगा.
इस बार बिग बॉस 19 की थीम राजनीति से जुड़ी है और सलमान खान हमेशा की तरह शो को होस्ट करेंगे. प्रीमियर 24 अगस्त से होगा और फैंस पहले से ही इस सीजन को लेकर जबरदस्त एक्साइटेड हैं.
