नई दिल्ली : : देश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन कई मामले ऐसे होते हैं जो सबके होश उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। एसटीएफ की टीम ने लोगों से ठगी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह गैंग अग्निवीर और रेलवे ग्रुप डी में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहा था। यह लोग फर्जी दस्तावेज दिखाकर रुपये लेते फिर सभी साक्ष्य मिटा देते। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितने लोगों इनके झांसे में फंस चुके हैं।