रायपुर। 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. जिसमें भाजपा 55, कांग्रेस 32 और अन्य 3 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस के जीत का खाता धरमजायगढ़ से खुला है। कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की। वहीं अब कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है। पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है। कोंटा में राउंड 17 पूर्ण होने तक के आंकड़े-
कवासी लखमा कांग्रेस- 32613
देवेंद्र तेलाम जोगी
कांग्रेस- 1383
बहुजन समाज- 1067
सोयम मुक्का – 30683
चनाराम मरकान – 2849
जगदीश नाग – 1794
मनीष कुंजाम – 28748
बीड़ा सोढ़ी -1444
नोटा- 3675
कुल- 104256