Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नाबालिक का हत्यारा भी निकला नाबालिक 4 वर्षीय नाबालिक की हुई थी हत्या पुलिस ने मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझाया पूर्व विवाद बना हत्या का मुख्य वजह स्निफर डॉग बाघा ने भी दिए महत्वपूर्ण सुराग
    राष्ट्रीय

    नाबालिक का हत्यारा भी निकला नाबालिक 4 वर्षीय नाबालिक की हुई थी हत्या पुलिस ने मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझाया पूर्व विवाद बना हत्या का मुख्य वजह स्निफर डॉग बाघा ने भी दिए महत्वपूर्ण सुराग

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    
    
    
                       चौकी मानिकपुर अंतर्गत  नेहरूनगर कुआंभट्ठा बस्ती में मिले एक 4 वर्षीय नाबालिक बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है । इस मामले में 04 वर्षीय नाबालिग की हत्या एक 11 वर्षीय नाबालिग के द्वारा किया गया है । हत्या का वजह पूर्व विवाद पाया गया है ।
              मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 21 अप्रैल 2022 को प्रार्थी श्यामदास पिता बुधवार दास निवासी नेहरूनगर कुआंभट्ठा का चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया  कि प्रार्थी का 4 वर्ष का नाबालिग पुत्र अंशुदास दोपहर 11 बजे घर से निकला है जो वापस नहीं आया है,  रिपोर्ट पर मानिकपुर चौकी में अज्ञात  व्यक्ति के द्वारा नाबालिग का अपहरण करने की आशंका पर धारा 363 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक की तलाश की जा रही थी ।
         घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा को मिलने पर मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए नाबालिक बालक के तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली  रामेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरी मयंक मिश्रा,चौकी प्रभारी रामपुर निरी राजीव श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरी नवल साव एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू के साथ करीब 25 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को मिलाकर विशेष टीम बनाकर नाबालिग के तलाश हेतु लगाया गया था । टीम द्वारा नाबालिग के जाने एवं अज्ञात अपहरणकर्ता द्वारा नाबालिग को लेकर भागने के संभावित सभी स्थानों पर अलग-अलग तलाश किया जा रहा था, साथ ही शहर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य तकनीकी माध्यम से अपहरणकर्ताओं एवं नाबालिक बालक का तलाश किया जा रहा  था , तलाशी के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक नाबालिग बालक का शव नेहरूनगर कुआंभट्ठा के पास स्थित झाड़ियों में पाया गया है, जिसका तस्दीक करने पर वह शव 4 वर्षीय  नाबालिक बालक अंशुदास का होना पाया गया । मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की गई, मौके पर स्निफर डॉग  एवं सीन  ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी लीलाधर कंवर को भी बुलाया गया । 
            नाबालिक के हत्या के संभावित कारणों जैसे परिवार से दुश्मनी ,फिरौती हेतु अपहरण, यौन हिंसा आदि बिंदुओं पर फोकस कर अज्ञात आरोपी के तलाश हेतु अलग अलग टीम द्वारा लगातार जांच किया जा रहा था । इसी दौरान ज्ञात हुआ कि दोपहर में मृतक अंशुदास अपने 11 वर्षीय नाबालिक साथी के साथ घटनास्थल के पास खेलते हुए देखा गया था इस आधार पर नाबालिक से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया,  जिसने बताया कि  4 वर्षीय मृतक अंशुदास करीब 3 माह पूर्व उसे पत्थर से मारा था साथ ही उसे हमेशा चिढ़ाया करता था , जिसके कारण क्षुब्ध  होकर एवं बदला लेने की नीयत से आज दोपहर में मृतक अंशुदास को खेलने के बहाने बुलाया और घटनास्थल पर ले जाकर ईंट से सिर में वार कर उसकी हत्या कर दिया और शव को झाड़ियों में छिपा दिया । मामले में नाबालिग के विरुद्ध धारा 363, 302, 201 भादवी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
           इस मामले को सुलझाने में स्निफर डॉग बाघा का भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।               
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअवैध रूप से इकट्ठा कर रखा हुआ 02 टन कोयला जप्त अवैध रूप से कोयला इकट्ठा करने वालों की सरगर्मी से पता तलाश जारी
    Next Article छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?