जबलपुर, 17 दिसंबर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से घर में घुसकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बेलबाग थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा के अनुसार बढई मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 वीं छात्रा है। उसकी मां कल दोपहर मोहल्ले में गयी थी। घर में वह अकेले थी और इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया।
शाम को जब लडकी के गुमशुम होने की वजह मां ने पूछी तो उसने घटना क्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद ही उम्र की सही जानकारी प्राप्त होगी।
#diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery entering found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help house Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh minor girl Misconduct patients PM Narendra modi Police Raigarh the accused absconded