*मऊगंंज __जिले में पूर्व से स्वीकृत सिविल स्वास्थ्य विभाग में 100 बिस्तर का बेड भवन निर्माण होने की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है जिसमें कई विभागों के ओपीडी ऑपरेशन थिएटर डॉक्टर के रहने का भवन सहित दूसरी मंजिल पर बृहद निर्माण चल रहा है जिसका निरीक्षण करने विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर अजय श्रीवास्तव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर निर्माण कर रहे ठेकेदार इंजीनियर से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए कहा गया जल्द गुणवत्तापूर्ण भवनो का निर्माण कार्य पूरा करें *15 अगस्त को हो सकता है लोकार्पण*स्वास्थ्य विभाग में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करने आए विधायक और कलेक्टर द्वारा बताया गया कि 15 अगस्त को लोकार्पण किया जा सकता है इस संबंध में ठेकेदार और इंजीनियर को जल्द निर्माण पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए इसके पूर्व स्वास्थ्य विभाग के भूतल भवन का लोकार्पण हो चुका है*वेतन पाने सफाई कर्मियों ने कलेक्टर से की मांग*सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज में कई महीनो का वेतन सफाई कर्मियों को नहीं मिला कुछ महीने पहले इन सफाई कर्मियों ने हड़ताल स्वरूप विरोध किया था तब भुगतान हुआ था किंतु अब फिर से कई महीनो का भुगतान नहीं हुआ निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर से सफाई कर्मियों ने सामूहिक रूप से वेतन पाने मांग की कलेक्टर द्वारा भुगतान दिलाने आश्वासन दिया गया *नहीं हटा अतिक्रमण*सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज में कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों की चपेट में स्वास्थ्य विभाग चल रहा है कई बार सीमांकन के बाद नोटिस जारी किया गया किंतु अतिक्रमणकारियों को प्रशासन नहीं हटा पाया लगभग 10 एकड़ का स्वास्थ्य परिसर अब सिर्फ दो चार एकड़ में दिखाई देता है चारों तरफ से रास्ते खुले हैं आवारा जानवरों का आतंक रहता है और शाम ढलते ही शराबियों का उपद्र होता है कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है
