कोरबा महाशिवरात्रि के अवसर पाली में आयोजित होने वाले पाली महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने विधायक मोहित राम केरकेट्टा कलेक्टर संजीव झा जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ केराझरिया स्थित मैदान पहुंचे। पाली महोत्सव आयोजित करने के लिए पाली से लगे केराझरिया में स्थित लगभग दो एकड़ खाली मैदान का चयन किया गया है।
स्थल पर पहुंचकर विधायक एवं कलेक्टर पूरे स्थल का जायजा लिया साथ ही कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा की। गरिमामय तरीके से महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने मैदान में सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। स्थल की साफ-सफाई, समतलीकरण,मुख्य मंच निर्माण,स्थल प्रवेश द्वार,वाहन पार्किंग व्यवस्था, चलित शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेकर सभी इंतजाम तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही महोत्सव दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुगम आवागमन के लिए निर्धारित रूट तय करने कार्यक्रम के दौरान विद्युत व्यवस्था,इलेक्ट्राॅनिक साज-सज्जा,माईक,बैठक एवं लाईटिंग के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान गौसेवा आयोग अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा,पुलिस अधीक्षक उदय किरण,जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर,एसडीएम पाली शिव बनर्जी सहित पीडब्ल्यूडी, सीएसईबी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Post Views: 0