
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नजरबाग में मोबाइल की बैटरी से खेलते समय बैटरी ब्लास्ट हो गई। जिसमें 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार इस्तकार खान 8 वर्षीय बेटा चिंटू खान घर में खराब पड़ी मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था, तभी खेलते समय इतस्कार ने मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जर न लगाकर डायरेक्ट बिजली के तार लगा दिए। जिस कारण बैटरी ब्लास्ट हो गई। बैटरी ब्लास्ट हो जाने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मासूम को परिजन तुंरत ही जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसको ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर जीएल अहिरवार न बताया कि मासूम की दायनी आँख में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया है।उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। जिस कारण ऐसी घटनाएं घटित न हो।