Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार त्योहारों से पहले देगी तोहफा…….
    News

    केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार त्योहारों से पहले देगी तोहफा…….

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को फिर देगी तोहफा, त्योहारों से पहले इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्तामहंगाई भत्ते में बढ़ोतरीSource : Freepik प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्दी ही नया तोहफा दे सकती है. खबरों की मानें तो मोदी सरकार त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है, जिससे उन्हें हर महीने ज्यादा पैसे मिलने लगेंगे.

    जल्द सरकार कर सकती है ऐलानईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में अगला इजाफा कर सकती है. महंगाई भत्ते (डीए) के साथ-साथ महंगाई राहत (डीआर) में भी बढ़ोतरी होने वाली है. केंद्र सरकार के मौजूद कर्मचारियों को जैसे डीए का फायदा मिलता है, उसी तरह केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को डीआर का लाभ मिलता है.हर साल दो बार किया जाता है बदलावदरअसल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से महंगाई भत्ते में हर साल दो बार बदलाव किया जाता है. महंगाई भत्ते में पहला बदलाव साल के पहले महीने यानी जनवरी से लागू होता है, जबकि दूसरे बदलाव को जुलाई से लागू किया जाता है. जुलाई महीना बहुत पहले बीत चुका है और अब तो अगस्त भी समाप्त होने की कगार पर है. इस कारण उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में बदलाव पर फैसला ले सकती है.

    मार्च में हुआ था इतना बढ़ाने का ऐलानइस साल महंगाई भत्ते को एक बार बढ़ाया जा चुका है. महंगाई भत्ते में मार्च 2024 में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था. उस समय सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों की दरों में 4-4 फीसदी का इजाफा किया था. उसके बाद डीए और डीआर की दर बढ़कर 50 फीसदी के पार निकल गई है. मार्च में बढ़ोतरी के हुए ऐलान को जनवरी से लागू किया गया है.महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ोतरी की उम्मीदअभी उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार डीए और डीआर में 3-3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी के पार निकल जाएगी. पिछले साल के लिए एवरेज कंज्युमर प्राइस इंडेक्स फोर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) 400.90 पर है. उसके हिसाब से कैलकुलेशन करने पर अनुमानित डीए दर 53.35 फीसदी आती है. सरकार CPI-IW के आधार पर ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में बदलाव करती है.

    Post Views: 505

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में मिलकर लड़ेंगे चुनाव…..
    Next Article देश के कई टॉप बैंकों ने सीमित अवधि की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

    February 16, 2026

    धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

    February 16, 2026

    बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…

    February 16, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
    • धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
    • बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…
    • आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?