Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाजार में आते ही छा गई मोदी सरकार की ‘भारत दाल’, जानिए क्या है कीमत और कहां मिल रही है…
    News

    बाजार में आते ही छा गई मोदी सरकार की ‘भारत दाल’, जानिए क्या है कीमत और कहां मिल रही है…

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दाल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगने के लिए सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में भारत दाल ब्रांड के तहत चने की दाल बेचना शुरू किया था। इसके एक किलो के पैक की कीमत 60 रुपये रखी गई थी और 30 किलो का बैग 55 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है। अभी इसे नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और सफल के जरिए बेचा जा रहा है। साथ ही यह कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। सरकार का दावा है कि लॉन्च के चार महीने के भीतर ही भारत ब्रांड की चना दाल ने 25% मार्केट कब्जा लिया है। इसकी वजह यह है कि यह मार्केट में मौजूदा दूसरे ब्रांड की तुलना में सस्ती है। दूसरे ब्रांड्स के चना दाल की कीमत 80 रुपये के आसपास है जबकि भारत चना दाल 60 रुपये किलो मिल रही है।

    दाल की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार चना, तुअर, उड़द, मूंग और मसूर की दाल का बफर स्टॉक रखती है। बाजार में कीमतों को रेगुलेट करने के लिए इस स्टॉक को रिलीज किया जाता है। सरकार ने 31 मार्च तक तुअर और उड़द की दाल पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी है जबकि मसूर की दाल पर इसे जीरो कर दिया गया है। साथ ही तुअर और उड़द पर स्टॉक लिमिट लगा दी गई है ताकि इसकी कालाबाजारी न हो पाए। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि ग्राहकों के बीच भारत ब्रांड की चना दाल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। चार महीने में ही इसने एक चौथाई मार्केट कब्जा लिया है।

    महंगाई पर काबू

    सिंह ने कहा कि चना दाल को गजब का रिस्पांस मिला है। अब तक 2.28 लाख टन भारत ब्रांड चना दाल की बिक्री हो चुकी है। हर महीने औसतन 45,000 टन दाल की बिक्री हो रही है। शुरुआत में 100 रिटेल दुकानों में इसकी बिक्री हो रही थी लेकिन अब इसे 21 राज्यों में 139 शहरों में 13,000 दुकानों के जरिए बेचा जा रहा है। सिंह ने दावा किया कि इस कदम से दालों की महंगाई को काबू में रखने में मदद मिली है। यह पहला मौका है जब सरकार भारत ब्रांड के तहत चने के दाल की रिटेल बिक्री कर रही है। इसे नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और पांच राज्य कोऑपरेटिव्स के जरिए बेचा जा रहा है। ये एजेंसियां सरकार से चना खरीदकर इसे प्रोसेस करती हैं और भारत ब्रांड के तहत बेचती हैं। अभी सरकार के पास 15 लाख टन चने का स्टॉक है।सरकार ने हाल में भारत चावल की रिटेल बिक्री शुरू की है। शुरुआत में इसके तहत पांच लाख मीट्रिक टन चावल बेचा जा रहा है। इसे नैफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के जरिए बेचा जा रहा है। इसे 29 रुपये किलो के भाव पर बेचा जा रहा है। भारत चावल पांच किलो और 10 किलो के पैक में उपलब्ध है। भविष्य में इसे मोबाइल वैन और फिजिकल आउटलेट्स के जरिए बेचने का भी प्लान है। साथ ही सरकार भारत ब्रांड के तहत आटा भी बेच रही है। इसका 10 किलो का बैग 275 रुपये में मिल रहा है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Modi government's 'Bharat Dal' became famous as soon as it came in the market Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश में 2.16 लाख टैक्सपेयर्स ऐसे जो कमा रहे 1 करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा, सरकार ने संसद में दी जानकारी…….
    Next Article जबलपुर मेयर के बाद अब रीवा महापौर बाबा भी थाम सकते हैं भाजपा का दामन, कांग्रेस में मची भगदड़..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?