
पटना:- उपचुनाव को लेकर हो रहे प्रचार के आखिरी दिन भाजपा नेता सुशील मोदी के बयान ने राज्य के सियासत की गर्मी बढ़ा दी है. भाजपा नेता ने दावा किया है कि जदयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही जेडीयू का आरजेडी में विलय होने वाला है. इसी वजह से जदयू नेताओं में अफरा-तफरी मची हुई है. मोकामा और गोपालगंज में चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले ऐसे बयान से बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ गई है.