रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया -शुक्रवार के दिन नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। सुबह से ही लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते दिखे। वही घरों में अपने अपने छोटे बच्चो को बाल कान्हा के रूप में तैयार कर जन्माष्टमी मनाई।
नगर के यादव समाज द्वारा भी अपने सामाजिक भवन में इष्टदेव की पूजा अर्चना कर बस स्टैंड में प्रसाद वितरण किया गया ।
साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के रॉयल ब्रदर्स ग्रुप द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे आकर्षक रथ को सजा कर नन्हे बच्चो की झांकि निकाली गई। नगर के बस स्टैंड से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा विभिन्न वार्डो में पहुँची, जहाँ युवाओं ने टोली बना कर दही हांडी फोड़े। वही वार्ड की महिलाओं ने रथ में सवार नन्हे बच्चो की झांकी का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

रॉयल ब्रदर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर यादव समाज के जिला महासचिव शिव यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेतराम साहू , लालाकापा सरपंच विपिन सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मिरी, शंकर यादव , पार्षद दीपक साहू उपस्थित रहे।
तिफरा पूर्व पार्षद शिव यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन त्योहारों में ऐसे आयोजन के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति को बचा पाएंगे और इन्ही के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संचार होगा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मांस और मंदिरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए शिव यादव ने माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निक्कू यादब, मना साहू, कुशल निर्मलकर , दीपक पाली, चुन्नी यादव , रुप्पु , दीपक यादव, सुखलाल यादव , डीके साहू , रिंकू यादव समेत सामाजिक लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
सुबह से ही रहा भक्तिमय माहौल –
नगर के सर्व यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न आयोजन किये गए। सुबह श्री कृष्ण धाम में महाआरती के पश्चात दोपहर बस स्टैंड में प्रसाद वितरण किया गया। जहाँ नगर के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध जनो ने भगवान श्री कृष्ण को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ आई पी यादव, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू यादव , शेषनारायण यादव , शंकर यादव, मनीष यादव , राजीव यादव , अभिषेक यादब, अरविंद यादव, अमन यादव, नीरज यादव समेत सामाजिक लोग उपस्थित रहे।