रायपुर :- छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ में मानसून ने 28 तारीख को दंतेवाड़ा में प्रवेश किया था. जिसके बाद पिछले 5 दिनों से मानसून कोंडागांव और नारायणपुर में अटका हुआ है. पिछले सप्ताह शनिवार के दिन राजधानी में 2 घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी. दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में सामान्य तिथि 1 जून थी लेकिन केरल में भी इस बार लगभग एक सप्ताह पहले 24 मई को मानसून ने दस्तक दे दी है.
कब होगी प्रदेश में वर्षा :
बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के फेवरेबल कंडीशन नहीं बनने की वजह से मानसून पिछले 5 दिनों से नारायणपुर और कोंडागांव में अटका हुआ है.मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि मंगलवार की स्थिति में पूर्वी बिहार में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक मुख्य रूप से बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है.
अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री है- गायत्रीवाणी कांचीभोटला,मौसम वैज्ञानिक
सोमवार को बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया है
रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री
पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री
राजनादगांव का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया