कोरबा, 13 मार्च। महिला शक्ति सेवा संस्थान ज़िला कोर टीम द्वारा 13 मार्च 2022 को समीक्षा बैठक राष्ट्र गान और राजकीय गीत के साथ बैठक प्रारंभ हुआ l जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों की विवेचना एवं पूर्वालोकन करते हुए जिला प्रभारियों को पांचों ब्लॉक में प्रभारी बनाकर भेजा गया था जिसमें उनके कार्य की समीक्षा लेते हुए सभी से कार्य क्षेत्र का अनुभव लिया गया तथा उनके कार्यों की सराहना जिला अध्यक्ष एवं अध्यक्षा ने किए l

तत्पश्चात आगामी तीन माह की योजना के साथ सभी प्रभारियों को अलग-अलग क्षेत्र दिया गया जिसमें कोरबा ब्लॉक में जिला शहर प्रमुख आदित्य कुमार साहू ,संपर्क प्रमुख कंचन राठिया, चेयरमैन बिहानू सिंह कंवर , करतला ब्लॉक त्रिवेणी राठिया , शहर प्रमुख फुलेश्वरी राठिया, जिला उपाध्यक्ष मनराखन सिंह अगरिया, पाली ब्लॉक भावना राठिया( युवा अध्यक्ष) सुषमा कंवर महासचिव, रामप्रसाद राठिया जिला युवा अध्यक्ष ,कटघोरा ब्लॉक गौरी गोस्वामी सलाहकार प्रमुख, सरस्वती राठिया ( जिला अध्यक्ष ) जगलाल राठिया जिला महासचिव, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक प्रभारी के रूप में प्रीतम श्रोते जिला सलाहकार प्रमुख , सुलोचना राठिया ,चेयरमैन मंडल सिंह कंवर संपर्क प्रमुख l जिला कोर टीम के सदस्यों को प्रभारी बनाकर 3 माह के अंतराल में प्रस्तावित कार्यों को अपने-अपने ब्लॉक स्तर में संपादित करना है l जिसमें महिला शक्ति के संस्थापक गुलाब राय जयसवाल (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं अध्यक्षा ) अनीता सिंह , राज्य अध्यक्ष राजेंद्र मानिकपुरी ,अध्यक्षा चंद्रकिरण मानिकपुरी ,तथा राज्य शहर प्रमुख सुंदर राठिया के दिशा निर्देश में महिला शक्ति संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे 6 बिंदुओं को प्रत्येक पंचायत स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी जिला प्रभारियों को दिया गया है जिसमें पहला बिंदु सभी विधवा माताओं ,किन्नर बहने और तलाकशुदा बहनों को आजीवन ₹1000 पेंशन ,पानी की सुविधा ,बिजली की सुविधा ,आवास की सुविधा ,और उनके बच्चों को 22 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा तथा जहां भी यात्रा करेंगे निशुल्क यात्रा के लिए यात्रा पास दिया जायेगा जिससे वह लोग निशुल्क यात्रा कर पाएंगे l इस योजनाओं को लेकर के सभी प्रभारी अपने ब्लॉक स्तर में बैठक लेकर के इस योजना का सुचारू रूप से पंचायत स्तर तक पहुंचाएंगे समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष लालाराम कंवर , सरस्वती राठिया ,उपाध्यक्ष मनराखन सिंह अगरिया, फुलेश्वरी राठिया जिला युवा अध्यक्ष रामप्रसाद राठिया जी, भावना राठिया युवा अध्यक्ष , सुलोचना राठिया चेयरमैन, बिहानू सिंह कंवर , महासचिव जगलाल राठिया , सुषमा राठिया, शहर प्रमुख आदित्य कुमार साहू , त्रिवेणी कंवर , जिला सलाहकार प्रीतम श्रोते , गौरी गोस्वामी ,जिला संपर्क प्रमुख मंडल राठिया, कंचन राठिया उपस्थित रहेl समीक्षा बैठक की अध्यक्षता लालाराम कंवर एवं सरस्वती राठिया के सानिध्य में समीक्षा बैठक का समापन किया गया l