यूपी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।