
नई दिल्ली, 25 मार्च। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी पहल ‘ई-संजीवनी’ से तीन करोड़ से अधिक टेली परामर्श दिये जा चुके है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि ई-संजीवनी का विस्तार प्रति दिन बढ़ रहा है। फिलहाल प्रतिदिन 1.7 लाख से अधिक टेली परामर्श आम जनता को दिये जा रहे हैं। कुछ राज्यों में टेली परामर्श सेवा सातों दिन और 24 घंटे चल रही है। काेराेना महामारी के दौरान टेली परामर्श सेवा विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों के लिए एक वरदान साबित हुई है।
इस सेवा के जरिये दूर दराज के क्षेत्रों में रोगी चिकित्सकों और विशेषज्ञों से संपर्क करते है। ई संजीवनी से सर्वाधिक लाभ उठाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम शामिल हैं।