लोरमी. महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल में मधुमक्खी के काटने से 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक स्कूल के पास ही मधुमक्खियों का छाता था, इस दौरान करीब दोपहर तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया.
इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल पर मौजूद 50 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक अस्पताल में लाया गया है. उनका प्राथमिक इलाज जारी है. वहीं इस घटना को लेकर स्कूली छात्र दिनेश राजपूत ने बताया कि स्कूल परिसर में खेलने के दौरान अचानक मधुमक्खी का झुंड आ गया. जिनके हमले से 50 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. इसकी सूचना तत्काल शिक्षक को दी गई.