नई दिल्ली: TIOL अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह काआभार जताया है. उन्हीने कहा कि देश में आर्थिक सुधारो के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऋणी है। उनके आर्थिक निति से देश को एक नई दिशा मिली है। उस आर्थिक निति से गरीबो का लाभ हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारत के लोगो को लाभ पहुंचाने उदार आर्थिक निति का होना आवश्यक है। सन 1991 में मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधार की दिशा में कार्य प्रारम्भ किये तब भारत को नई दिशा मिली और आर्थिक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत हुई।
‘टैक्स इंडिया ऑनलाइन ” द्वारा आयोजित पुरुस्कार समारोह में गडकरी ने कहा कि उदार अर्थव्यस्था का चीन एक अच्छा उदहारण है चीन की अर्थ व्यवस्था से देख से सकते है कि देश के विकाश में कैसे मदद किया जा सकता है। वहीँ आर्थिक विकाश को गति देने के लिए भारत में पूंजीगत व्यव और निवेश की आवश्यकता है।