नई दिल्ली। गूगल की ओर से टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट जारी कर दी गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को गूगल द्वारा 2022 में दुनिया भर में सर्वाधिक खोजे जाने वाले एशियाई के रूप में नामित किया गया है। कैटरीना कैफ सूची में चौथे स्थान पर हैं; और इस साल सूची में जगह बनाने वाले भारतीय कलाकारों में शीर्ष पर होने का गौरव हासिल किया है ।गूगल ने इस बीच मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 की सूची जारी की है।
इसमें सारा अली खान, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर जैसे एक्ट्रेस का भी नाम है, लेकिन टॉप टेन में जीवित भारतीय एक्ट्रेस में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है। इसमें पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला तीसरे नंबर पर, लता मंगेशकर पांचवें नंबर पर, तो वहीं सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर क्रमशः कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा है। दसवें नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली है।‘कटरीना कैफ सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आनेवाली है, वहीं प्रियंका चोपड़ा लव अगेन में नजर आएंगी।वह वेब सीरीज सिटाडेल में भी नजर आएंगी। इसके पहले गूगल ने 2022 से जुड़ी कई फिल्मों और वेब सीरीज की भी सूची जारी की थी।