Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए सभी राशियों का हाल…
    जीवन शैली

    इन राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए सभी राशियों का हाल…

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2023No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी भी व्यक्ति से तू- तू, मैं- मैं न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की तरफ से कोई चिंता की बात हो सकती है। आज आप वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। खर्च सोच- समझकर ही करें। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

    वृष राशि– मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार भी हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं। विशेष रूप से खान-पान के प्रति सचेत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होना प्रारंभ होगा, लेकिन कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के परिणाम असंतोषजनक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार बनेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है।

    मिथुन राशि– आपकी शक्ति में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ पाएंगे। पर्यावरण और जनता के प्रति समर्पण के कारण समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। आपके कार्य, जो अभी तक रुके थे, उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। बेरोजगार, रोजगार पाने में समर्थ होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति प्राप्त होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार -चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कोई मुकदमा चल रहा है, तो सफलता की संभावना है। नई जिंदगी मिलने की संभावना है। युवतियों को प्रेम में धोखा मिल सकता है।

    कर्क राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। काम और निजी जीवन में तालमेल बिठाने के अपने वर्तमान दृष्टिकोण पर विचार करें। कुछ नया करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर हासिल होगी। यदि आप पुराने कार्यों को लेकर बहुत अधिक विचार करेंगे, तो आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। अपने कार्यों की पूरी सूची बना लें और धीरे- धीरे सभी कार्यों को पूरा करें। ऐसे करने से आपको विजय प्राप्त होगी और समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आज आपका दिन बहुत अधिक व्यस्त हो सकता है। आपके पास मौज-मस्ती के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचेगा। आप इस दिन का उपयोग एक बेहतर आदत या नया शेड्यूल शुरू करने के लिए कर सकते हैं।

    सिंह राशि- धन लाभ के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम दिन। आज आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के प्रति अच्छी समझ विकसित करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका भाग्य किसके साथ जुड़ा है। आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के साथ उन मूलभूत विचार और मूल्यों को शेयर कर रहे हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है। अगर आपको अपने मूल्यों के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं तो उनकी ठीक से पहचान करें। जीवनसाथी से धन की प्राप्ती हो सकती है।

    कन्या राशि- आज के दिन की शाम दोस्तों के साथ सुकून भरी बीतेगी। आज की शाम आप अपने किसी खास दोस्त या रिश्तेदार से मिलेंगे। वहीं अपने प्रेमी या जीवनसाथी के लिए रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है। अगर आप अपनी घर- गृहस्थी अच्छी चाहते हैं तो समय पर अपना काम खत्म कर घर चले जाएं। ये आपके लिए अच्छा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। आज के दिन नया वेंचर अच्छा रिटर्न दे सकता हैं। वहीं इस राशि के लोग स्वास्थ्य के मामले बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान दें।

    तुला राशि– प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं काम से संबंधित जुड़े कार्यों को पूरा करने के पॉजीटिव मौके मिलेंगे। ऐसे में खुद की सोच को कमजोर न पड़ने दें। घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं। दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें, एकाग्रता का अभाव रहेगा। कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है, कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

    वृश्चिक राशि– मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संवत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    धनु राशि– कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। शाम होते- होते स्थितियों में फिर सुधार आएगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

    मकर राशि- घर पर अपनी दैनिक दिनचर्या के सबसे सांसारिक पहलू को भी बदलने से नए प्रेम अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। यह संभव है कि आपके आराम की डिग्री का परीक्षण किया जा सकता है, और निष्कर्ष काफी रोमांचकारी हो सकते हैं। आप खोज करने में काफी अच्छे हैं, इसलिए आप इसे अभी अपना सब कुछ दे सकते हैं। सफलता पाने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आपको किसी विशेष स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है। जैसे-जैसे दिन बीतता जाएगा आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रहेंगे, लेकिन आपके विचारों में तेजी से वृद्धि होगी। अपने काम के प्रति समर्पण के बावजूद आज आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति संभव है और आप सहकर्मियों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

    कुंभ राशि– कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से बचें। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

    मीन राशि- किसी प्रियजन के साथ भविष्य के बारे में बात करते समय आप हकला सकते हैं। यह संभव है कि आप अपने आंतरिक विश्वासों के बावजूद खुद पर संदेह करना शुरू कर रहे हों। जब आपके सपनों की बात आती है तो आपको इसे अकेले नहीं जाना है। एक साथ किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए, आपको अपने साथी से इस बारे में सलाह लेनी चाहिए कि वे पहले क्या सोचते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today news नई दिल्ली वास्तुकला की दुनिया प्रसिद्ध उरुग्वेयन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBest Nude Only Fans Accounts – Best OnlyFans Model
    Next Article कल शराब दुकानें रहेंगी बंद,जाने क्या है वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?