
पानीपत, हरियाणा। हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने महिला को रंगे हाथों 3 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने उद्योगपति से 7 माह में 18 लाख रुपए हड़प लिए थे।
इतना ही नहीं, स्टांप पेपर पर भविष्य में ब्लैकमेल नहीं करने के बारे में लिखित में भी दिया था मगर वह महिला धोखेबाज निकली और फिर उद्योगपति को ब्लैकमेल कर 6 लाख रुपये मांगे। इस पर उद्योगपति ने पुलिस के साथ मिलकर महिला को पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया।
महिला के यहां आने के बाद कबाड़ी रोड जिला पानीपत व हाल निवासी जीवन नगर कॉलोनी नजदीक सैनी भवन सोनीपत में रहने लगी। सुभाष का कहना है कि 1 दिन आरोपी महिला ने उसे जूस में कोई नशीला पदार्थ खिलाया जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी महिला ने उसकी गलत तरीके से अलग-अलग वीडियो बनाई। उसके बाद यह महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी।
इस मामले में सिटी थाना एसएचओ सुनील ने बताया कि उद्योगपति की न्यूड वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देकर उद्योगपति से 18 लाख रुपये हड़प लिए। एसएचओ ने बताया कि उद्योगपति की शिकायत पर आरोपी महिला को 3 लाख के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सुनील ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। बहरहाल पुलिस लाखों रुपये के हड़पने वाले पूरे मामले की जांच कर रही है, क्या सच्चाई सामने आती है।
उद्योगपति पानीपत में व्यापार करता है। उसने बताया कि अगस्त 2021 में उसके मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई जिसने अपना काल्पनिक नाम प्रियांशी बताया था।