कोरबा/कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में घूम रहा 17 हाथियों का झुंड मंगलवार सुबह अंबिकापुर हाईवे पर पहुंच गया। इस वजह से 1 घंटे तक मार्ग पर आवाजाही बंद रही। रेंज में पहले से ही हाथी घूम रहे हैं। कापा नवापारा के पास हाथी दूसरे जंगल की ओर जाने के लिए हाइवे को पार करने पहुंचे। हाथियों को देखकर लोग दूर में वाहन समय रुक गए।
उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके कुछ देर बाद ही आवाजाही शुरू हो पाई। डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि हाथी सुरक्षित जंगल के भीतर चले गए हैं। कापा नवापारा के पास नेशनल हाइवे पर यह स्थल हाथियों का रूट है।