Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सांसद बृजभूषण सिंह अपना नार्को टेस्ट, पाली ग्राफ टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार…
    अपराध

    सांसद बृजभूषण सिंह अपना नार्को टेस्ट, पाली ग्राफ टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली

    यौन शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि वह अपना नार्को टेस्ट, पाली ग्राफ टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक शर्त भी है कि उनके साथ में विनेश फोगाट तथा बजरंग पुनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। तो मीडिया को बुलाकर घोषणा करें और हम यह बचन देते हैं कि वह भी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज भी वह अपनी बात पर कायम हैं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों से वादा करते हैं। बृजभूषण सिंह ने कहा – रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को फेसबुक पर घोषणा करते हुए कहा कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट या फिर लाइ डिडेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त यह है कि मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस को बुलाकर घोषणा करें और मैं उन्हें वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं।

    मैं अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का अपने देश के लोगों से वादा करता हूं। रघुकुल रीती सदा चली आयी प्राण जाये पर वचन न जाई।… मैं खुद नहीं समझ पा रहा हूं कि जिन बच्चों को कामयाब बनाने में मैंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, आज वही बच्चे राजनीति का खिलौना बन गए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही दिन पूछा था कि मुझे पर लगे आरोप किस हद तक सही हैं। चार महीने हो गए हैं, लेकिन यह अब तक नहीं बता पाए हैं। मेरे ऊपर बैड टच का आरोप लगा है। उन्होंने उदाहण दिया कि जैसे आपने मुझे माला पहनाया और आपका हाथ शरीर में लग जाए और इसी पर यह लोग मुझे फांसी पर लटकाना चाहते हैं। मैं अपने आप को जानता हूं और इनको जिंदगी में कभी मैंने फोन नहीं किया। क्या कोई सबूत है इनके पास तो दिखाएं। किसी भी तरह की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है, बस कहानी चलाई जा रही है। आपको बता दें कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स ने कहा था कि इनका नार्को टेस्ट करवाया जाए। जंतर-मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया और अपनी आगे की रणनीति के बारे में खुलासा किया। खाप महापंचायत ने रविवार को फैसला किया कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध का समर्थन करने वाली महिलाएं 28 मई को नए संसद भवन के सामने पंचायत करेंगी

    Post Views: 0

    Hindi khabar hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी 3 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार
    Next Article हवस के भूखे दामाद ने अपनी सास के साथ ही किया रेप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?