नई दिल्ली : देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद अब जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है।
बेबी गर्ल का नाम आदिया और बेबी बॉय का नाम कृष्णा रखा गया है। ईशा और आनंद 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे. ईशा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस का कारोबार संभालने में पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था. उन्हें अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड में जगह दी गई थी.