Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्तार अंसारी, NRC और इबादतगाह, इन बातों का जिक्र कर ओवैसी ने ने वोटर्स को किया आगाह, की ये अपील…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मुख्तार अंसारी, NRC और इबादतगाह, इन बातों का जिक्र कर ओवैसी ने ने वोटर्स को किया आगाह, की ये अपील…

    By Tv 36 HindustanApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* हैदराबाद से सांसद और एआइएमआइएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से अधिकारों के लिए वोट करने की अपील की है. शुक्रवार 19 अप्रैल को उन्होंने कहा, 2004 में मैं पहली बार हैदराबाद का सांसद बना. मैंने संसद के अंदर जो कहा और जो सवाल किए, अगर हिन्दुस्तान की हुकूमत ने ऐसा कानून बनाया जो भारत के आईन संविधान के खिलाफ थी तो मैंने उसका विरोध किया. चाहे मनमोहन सिंह की सरकार हो या मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार हो.अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील करते हुए एआईएमआईएम चीफ बोले कि अगर आप वोट का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आप पसंद और नापसंद का इजहार नहीं कर सकते. अगर आप मजलिस को चाहते हैं और मजलिस को सियासी आवाज समझते हैं. अगर आप निकल कर वोट नहीं डालेंगे तो मुझे ये कहना पड़ेगा कि आप उन ताकतों का समर्थन करते हैं जो बुलडोजर के जरिए गरीबों का घर गिराते हैं. आप मजलिस को चाहते हुए भी मजलिस को वोट नहीं करते हैं तो इसका मतलब आप उनका समर्थन करते हैं जो इबादतगाहों मस्जिदों के संदर्भ में को छीनना चाहते हैं. आप उन ताकतों का समर्थन करते हैं जो यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी लागू करके हमको हमारे तौर-तरीकों जैसे शादी को रोकना चाहते हैं.अगर वोट नहीं करेंगे तो NRC-NPR का होंगे शिकारअसदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय को चेताया और कहा कि अगर आप वोट का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आप अपने आप को ही नहीं, बल्कि पूरे मुल्क गरीबों को, दलितों को, सीएए और एनपीआर, एनआरसी के कानून का शिकार बनाएंगे. अगर आप वोट का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपके मन में मुख्तार अंसारी की मौत का गम नहीं है. बीजेपी की माधवी लता के बारे में क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता पर इशारे-इशारे में हमला बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आप देख रहे हैं कि बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता मस्जिद की तरफ रुख करके इस तरफ से इशारा कर रही हैं कि वो इस पर तीर मारेंगे. अगर ऐहसास है, उस इबादतगाह के लिए, अगर तकलीफ है, कम से कम मजलिस के लिए नहीं तो कम से कम उस इबादतगाह के लिए निकल कर मजलिस के लिए वोट करो. अगर आज भी तुम सोते रहोगे तो कब उठोगे. तीर मारने का इमैजिनरी काल्पनिक तरीका वो किसी इबादतगाह के ऊपर नहीं था बल्कि वह हैदराबाद के अमन पर था. हैदराबाद के अमन को खत्म करने के लक्षण दिख रहे थे. वो वीडियो जिसे दुनियाभर ने देखा, वह हैदराबाद में हिन्दु-मुसलमानों के अमन को कमजोर करने के लिए किया गया था.

    Post Views: 850

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीयर के साथ मूंगफली ही क्यों पसंद करते हैं ज्यादातर लोग, इसके पीछे है कमाल की साइंस…
    Next Article AICC के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया, इस्तीफा हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…

    March 10, 2026

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?