Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर शुरु होगी
    ज्योतिष

    मध्यप्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर शुरु होगी

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पचमढ़ी, 26 मार्च । मध्यप्रदेश में नागरिकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर शुरु होगी।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक रही ये योजना कोविड काल में बंद थी।
    आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसे अप्रैल माह में पुनः शुरू किया जाएगा। अप्रैल माह में दो से तीन ट्रेन भेजने का निर्णय किया गया है। योजना गंगा स्नान, काशी कारीडोर, संत रविदास और कबीरदास के स्थलों के दर्शन के साथ शुरू होगी। पुनः शुरू होने वाली तीर्थ दर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के साथ जायेंगे। इस योजना में बोगी में स्पीकर सिस्टम के माध्यम से तीर्थ स्थलों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
    पचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका मंत्रिमंडल आज से दो दिनों तक ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की परिकल्पना काे साकार करने और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर गहन विचार विमर्श कर रहा है। इसी बैठक में पहले प्रजेंटेशन में ये निर्णय लिया गया। इस प्रजेंटेशन की समिति में मंत्री उषा ठाकुर, गोविंद राजपूत और मोहन यादव शामिल रहे। सुश्री ठाकुर ने ये प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।
    प्रजेंटेशन के बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना शुरू करने के पीछे का विचार साझा करते हुए कहा कि एक सभा में एक बुजुर्ग ने कहा कि शिवराज शासन की कई योजनाओं का लाभ तो मिल जाता है, बस इस उम्र में एक बार चार धाम की यात्रा का प्रबंध कर दो। बुजुर्ग के इस अनुरोध के बाद विचार आया कि सरकार को प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने की योजना बनाना चाहिए। विचार विमर्श कर तीर्थ दर्शन यात्रा का सृजन किया गया।
    पहले प्रजेंटेशन में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, विजय शाह, यशोधरा राजे, मोहन यादव, राजवर्धन सिंह, तुलसी सिलावट, कमल पटेल ने कई सुझाव दिए। तीर्थ दर्शन यात्रा के कुछ स्थलों को हवाई तीर्थ दर्शन यात्रा से भी जोड़ा जाएगा। सरकार कुछ तीर्थ स्थलों को वायु मार्ग से भेजने पर विचार करेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयोगी सरकार का पहला बड़ा फैसला, अगले 3 महीनों के लिए बढ़ाई गई फ्री राशन व्यवस्था
    Next Article छत्तीसगढ़ हाट परिसर में सजी गजल एवं सुगम संगीत की शाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?