मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना सरगांव अंतर्गत चिटफंड के प्रकरण में दर्ज अपराध धारा 420, 34 भादवि 3,4,5,6 चिटफंड अधिनियम व निवेशक अधिनियम के तहत बी.एन.गोल्ड चिटफंड कंपनी के 1 अन्य आरोपी डायरेक्टर चैतराम केंवट पिता बसंत राम केंवट निवासी 125 ढाबापारा मल्हार को सरगांव पुलिस द्वारा मुखबिरों की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से जिला बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इसके पूर्व बी.एन. गोल्ड चिटफंड कंपनी के अन्य डायरेक्टर गुरूविंदर सिंह गोपालदास मानिकपुरी को सरगांव पुलिस ने 10.02.2023 को गिरफ्तार किया था। वर्तमान तक कुल 7 डायरेक्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी डायरेक्टरों के द्वारा निवेशकों की कुल 5,53,22,722/- रूपये की ठगी की गई है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना,सउनि नरेश साहू,आर राहुल यादव,आर गुलाबचंद रात्रे,आर उमेश सोनवानी एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Post Views: 0