Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंगेली पुलिस ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ से महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा बिना थाना गए शिकायत दर्ज कराने दे रही जानकारी
    छत्तीसगढ

    मुंगेली पुलिस ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ से महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा बिना थाना गए शिकायत दर्ज कराने दे रही जानकारी

    By Tv 36 HindustanNovember 4, 2022Updated:November 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मुंगेली/पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना पांडेय द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं कि जिले की महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओ/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से बिना थाना गए ,कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।

    जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार प्रसार कर,डाउनलोड रजिस्ट्रेशन हेतु महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है एप के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

    इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा संत रविदास महाविद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर,एकेडमी कोचिंग सेंटर,त्रिमुर्ती पब्लिक स्कूल, कन्या हाई स्कूल,ग्राम मदकू, ग्राम सल्फा,ग्राम पेण्ड्री,ग्राम मोहभट्ठा में जाकर अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया गया।

    इसी प्रकार थाना फास्टरपुर द्वारा शासकीय स्कूल फास्टरपुर,शासकीय स्कूल पौनी,प्राथमिक स्कूल, शासकीय स्कूल दुल्लापुर,प्राथमिक स्कूल सेतगंगा,प्राथमिक स्कूल मदनपुर, प्राथमिक स्कूल सिपाही,शासकीय स्कूल लगरा,प्राथमिक स्कूल बीजातराई,महिला कमांडो ग्राम कोसमतरा,शासकीय स्कूल छटन, प्राथमिक स्कूल बेलसरी,शासकीय स्कूल दाबो,शासकीय स्कूल तरूवरपुर, प्राथमिक स्कूल छटन, प्राथमिक स्कूल लगरा,शासकीय स्कूल भालापुर, स्वसहायता समूह खैरा सेतगंगा, शासकीय स्कूल टेढ़ाधौरा,थाना लोरमी द्वारा आत्मानंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी, न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल, ज्वालाप्रसाद शासकीय कॉलेज,शासकीय छात्रावास, आंगनबाड़ी,थाना मुंगेली द्वारा जिला अस्पताल,आगर क्लब,शासकीय कन्या स्कूल, एस.एन.जी कॉलेज,बी.आर. साव स्कूल,एवं दाऊपारा,थाना जरहागांव द्वारा ग्राम छतौना,पेण्ड्रीडीह एवं दाऊकापा,थाना पथरिया द्वारा आत्मानंद स्कूल,आकृति हॉस्पिटल, हाई स्कूल सिलतरा,कन्या स्कूल पथरिया,थाना लालपुर द्वारा अंजोर दास गौटिया शासकीय हाई स्कूल, चौकी चिल्फी द्वारा बिलासा पब्लिक स्कूल ग्राम बोड़तराकला,ग्राम खपरी कला में हायर सेकेण्डरी स्कूल,चौकी खुड़िया द्वारा हाई स्कूल खुड़िया, ग्राम भागूटोला,ग्राम डोंगरीगढ़, ग्राम नवागांव दयाली,ग्राम दुल्लापुर, ग्राम कारीडोंगरी,ग्राम दरवाजा,चौकी साकेत द्वारा ग्राम साकेत,ग्राम परसिया,हाई स्कूल कुकुसदा, हाई स्कूल ककेड़ी,ग्राम कन्हारकापा में जाकर ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ के संबंध में जानकारी दी गई, एवं रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

    अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल कराना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु ऐप में साईन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ0टी0पी0 आयेगा उसे ऐप में डालना है और व्हेरीफाई ओ0टी0पी0 बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। *अपील – जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं अभिव्यक्ति ऐप का रजिस्ट्रेशन करे।*

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभूख हड़ताल करते तीन विधवा महिलाएं हुई बेहोश…
    Next Article सी.ई.ओ. जिला पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य का निरीक्षण कर एण्ट्री करने गांवों में मुनादी कराने के दिए निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब सरकार की सख्ती से एलपीजी आपूर्ति होगी पारदर्शी और सुचारू…

    March 20, 2026

    केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

    March 20, 2026

    ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…

    March 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में ये हुई बात…

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब सरकार की सख्ती से एलपीजी आपूर्ति होगी पारदर्शी और सुचारू…
    • केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…
    • ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…
    • राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में ये हुई बात…
    • विधानसभा में उठे पर्यावरण, पेंशन और पर्यटन से जुड़े बड़े मुद्दे, बजट सत्र के 15वें दिन सरकार ने दिए अहम जवाब…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?