धमतरी : छत्तीसगढ़ के नगर निगम धमतरी में पदस्थ ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय धोबी चौक रामसागर पारा निवासी निरंजन सिंह राजपूत (55 वर्ष) ने गंगरेल मंदिर के पीछे पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार दोपहर से कहीं जाने के लिए निकले थे। देर रात तक उनकी तलाश की गई। शनिवार सुबह खोजते हुए हुए गंगरेल की ओर पहुंचे तो देखा पेड़ में गमछा से फंदा बनाकर निरंजन लटका हुआ है। बताया गया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जगमोहन नगर निगम में ट्रैक्टर चालक था।
रुद्री पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।