धमतरी खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद ने ले ली महिला की जान पति ने गला घोटकर तारा पत्नी को मौत के घाट ।घटना नगरी थाना इलाके के नगरी क्रमांक 4 का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में नगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है।
नगरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी मंगलवार को आरोपी शिवकुमार सोम काम से वापस घर लौटा। और अपने पत्नी देवकी बाई सोम से खाना देने के लिये बोला। लेकिन पत्नी खाना नहीं बनाया था,इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से विवाद करते हुए जमकर मारपीट कर हुए जमीन में पटककर उसका गला दबा दिया। इधर पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से पत्नी को नगरी अस्पताल भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आस- पास के लोगों ने विवाद की शोरगुल सुनकर इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इधर नगरी पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों कों सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।