Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुरली मनोहर सोनी सूरजपुर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने,जिला संगठन चुनाव अधिकारी चंपादेवी पावले ने की घोषणा
    सूरजपुर

    मुरली मनोहर सोनी सूरजपुर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने,जिला संगठन चुनाव अधिकारी चंपादेवी पावले ने की घोषणा

    By Tv36 HindustanJanuary 5, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी व ढोल नगाड़े से नए भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    सूरजपुर। सूरजपुर भाजपा के मुरली मनोहर सोनी नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। श्री मुरली सोनी के भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित होते ही मंचासीन अतिथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय मे जमकर आतिशबाजी व ढोल नगाड़े के साथ नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन स्वागत किया गया।आज यहाँ संगठन महापर्व के कार्यक्रम के तहत नए जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

    गौरतलब है की गत चार माह से अधिक समय तक भाजपा पूरे जिले मे संगठन महापर्व के तहत सदस्यता महाभियान के तहत रिकॉर्ड लगभग डेढ़ लाख से अधिक सदस्य बनाए तथा तीन हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए। संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ स्तर पर संपन्न होने के बाद सभी चौदह मंडलो मे मंडल अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष के चयन हेतु रायशुमारी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की दावेदारी की थी। उन सभी नामो का पैनल तैयार कर प्रदेश कोर ग्रुप से चर्चा उपरांत राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशंसा पश्चात जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल किया गया। जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था इसलिए अंतिम समय तक कोई भी व्यक्ति जिलाध्यक्ष के नाम का अनुमान नहीं लगा पाया था। जिला चुनाव अधिकारी चंपादेवी पावले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है हम सब परिवार के सदस्य हैं यहाँ परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता को जवाबदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत से कार्यकर्ता अपनी इच्छा व्यक्त किए थे लेकिन संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। श्रीमती पावले ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन व प्रदेश संगठन के निर्णय उपरांत जो नाम मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है में उसे पढ़कर सुना रही हु इस पत्र के अनुरूप श्री मुरली मनोहर सोनी को भाजपा सूरजपुर का नया जिलाध्यक्ष घोषित करती हूँ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी मंचासीन अतिथि व कार्यकर्ताओं का आभार जताया उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा ने जिले में विपक्ष की भूमिका से लेकर विधानसभा चुनाव व लोक सभा चुनाव मे मजबती से लड़ाई लड़ी है। जिले ने तीन-तीन विधायक व सांसद को जीत दिलाने मे सफलता प्राप्त की है। संगठन महापर्व के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से सदस्यता महाभियान को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि उनके चार साल के कार्यकाल मे अपने टीम के सभी साथियों का भरपूर सहयोग मिला तथा सभी का मंच से ही एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से नाम ले लेकर आभार भी जताया। उन्होंने कहा की भाजपा के भव्य कार्यालय का निर्माण सबके सहयोग से संभव हुआ। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा संगठन में दायित्व परिवर्तन की एक सतत प्रक्रिया है जहाँ सभी को समय-समय पर अलग-अलग जवाबदारी सौपी जाती है। आज एकबार पुनः नए कार्यकर्ता के कंधे पर जिलाध्यक्ष की जवाबदारी सौपी जा रही है लेकिन पूरी टीम को एकजुट होकर कार्य करना है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत जनता की सेवा के लिए सत्ता तक पहुँचे है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए संगठन भी साथ-साथ चलेगा। सभी कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ एकजुट होकर कार्य करें। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा होती है उसे बड़ी जवाबदारी मिले लेकिन संगठन का निर्णय हम सब के लिए सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन के निर्णय के अनुरूप चलता रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर भाजपा संगठन हमेशा से मजबूत रहा है। जिस तरह पुरानी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया है अब आगे भी नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे काम करना है। पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी ने कहा कि सूरजपुर भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे काफी मजबूत हुआ है आगे नए अध्यक्ष के नेतृत्व और भी मजबूत होगा। प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि हम सभी को नए जिलाध्यक्ष के नाम जानने की उत्सुकता है आने वाले दिनों सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।

    भाजपा के नए जिलाध्यक्ष एक नज़र में.

    भाजपा के नए जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी पेशे से अधिवक्ता है तथा भाजपा मे अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1992 मे बूथ अध्यक्ष के रूप मे की। श्री सोनी भाजपा मंडल सूरजपुर के महामंत्री व अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। सरल व सौम्य छवि के मुरली सोनी अविभाजित सरगुजा मे सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सूरजपुर जिले में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2016 से लगातार सूरजपुर जिला भाजपा मे जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। विधानसभा चुनाव 2023 मे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव संयोजक बनाए गए थे जहाँ भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी को बड़ी जीत मिली थी।

    आखिरकार मुरली सोनी के नाम पर लगी मुहर

    भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है । लेकिन श्री सोनी हमेशा शांत व लो-प्रोफाइल रहने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी सहजता ही उनके चयन का मुख्य आधार बनी और आखिरकार मुरली सोनी के नाम पर संगठन ने अपना मुहर लगाया। मुरली सोनी को लंबे समय तक संगठन के विभिन्न पदो पर काम करने का अनुभव है। लगातार दो अलग-अलग जिलाध्यक्षों की टीम मे काम करने के बावजूद उन्हें कभी असहजता महशूस नहीं हुई। संगठन की कठिन से कठिन चुनौतियों को सहजता से हल करने वाले मुरली भाजपा संगठन की पहली पसंद बनकर उभरे और सूरजपुर भाजपा की कमान उनके हाथों सौपी गई।

    Post Views: 975

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDDA की सस्ता घर योजना के लिए दिल्ली में विशेष शिविर आयोजित, इन लोगों को मिलेगी 25% छूट…
    Next Article लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल ‘पंचायत से संसद 2.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर इन खास वस्तुओं को चढ़ाने से मिलेगा मोक्ष…

    June 1, 2025

    आज एक जून से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे ये बदलाव; ग्राफिक्स में जानिए सब कुछ…

    June 1, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

    June 1, 2025

    युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति…

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर इन खास वस्तुओं को चढ़ाने से मिलेगा मोक्ष…
    • आज एक जून से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे ये बदलाव; ग्राफिक्स में जानिए सब कुछ…
    • अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
    • युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति…
    • मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे ₹3000 – सीएम मोहन यादव का ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?