इस समय इजरायल और हमास युद्ध का कहर देखने को मिल रहा है. इस जंग में कई मासूम लोग मारे जा चुके हैं. युद्ध को चलते हुए 48 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं. लेकिन अभी स्थिति कंट्रोल होती नजर नहीं आ रही है. इस बीच टीवी एक्ट्रेस मधुरा नाइक पर भी दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नागिन एक्ट्रेस की बहन और जीजा इजराइल युद्ध में मारे गए हैं. इस बात का खुलासा खुद मधुरा ने किया है.इजराइल में मारे गए ‘नागिन’ एक्ट्रेस के बहन और जीजा मधुरा ने बताया कि उनकी बहन ओदाया और उनके पति को हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को उनके बच्चों के सामने ही मार दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राप पर वीडियो शेयर इस दर्दनाक मंजर को बयां किया है.
मधुरा इस वीडियो में बताती हैं कि, मैं, मधुरा नाइक, भारतीय मूल की यहूदी हूं. अब भारत मं हमारी संख्या केवल 3000 है.वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द 7 अक्टूबर को हमने अपने परिवार के एक बेटी और एक बेटे को खो दिया. मेरी कजिन बहन ओदाया और उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई उनके दो बच्चों के सामने. आज मुझे और मेरे परिवार को जिस दुख और भावनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है.
आज तक इजराइल दर्द में है, उसके बच्चे, उसकी महिलाएं और उसकी सड़के हमास के गुस्से की आग की लपटों में जल रही हैं, हमास आतंकी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोरों को निशाना बना रहे हैं. फिलिस्तीन के खिलाफ बोलने पर अपनामित हुईं मधुरामधुरा ने वीडियो में आगे यह भी बताया कि उन्हें फिलिस्तीन के खिलाफ पोस्ट करने पर काफी अपमानित किया गया था क्योंकि वह यहूदी है. वीडियो के अलावा मधुरा ने अपनी कजिन बहन और उसके बच्चों की फोटोज भी शेयर की है. इस फोटो में उनकी बहन मुस्कुराती नजर आ रही है. अगली फोटो में एक्ट्रेस की बहन अपने पति और दोनों बच्चियों के साथ दिख रही हैं.
