नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर देश की मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाया जबकि कांग्रेस ने अपनी अल्पसंख्यक तुष्टीकरण नीतियों के कारण ऐसा कभी नहीं किया. उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम बहुल देशों में यह व्यवस्था नहीं है लेकिन भारत की धर्मनिरपेक्षता इसकी अनुमति देती है.
नड्डा कहा,’हम सभी जानते हैं कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है. जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि यह लोकतंत्र की जननी है. इसे हमें समझना होगा. भारतीय लोकाचार के अनुसार, लोकतंत्र में स्वतंत्रता, स्वीकार्यता, समानता और समावेशिता शामिल है, जो नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने की अनुमति देता है.’
