टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) शादी के करीब पांच साल बाद पेरेंट्स बने है। इस कपल के घर दुगनी खुशी आई है। एक्ट्रेस ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पेरेंट्स बनने के करीब डेढ़ महीने बाद गौतम और पंखुड़ी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया है।3 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरे और वीडियो शेयर की थी, जिसमें जुड़वा बच्चों के लिए घर पर आयोजित पारंपरिक नामकरण समारोह की एक झलक देखने को मिली। इस वीडियो की शुरुआत पंखुड़ी द्वारा इंटीमेट सेरेमनी के लिए आए गायकों की मंडली के साथ सुंदर सजावट दिखाने से हुई। वह एक व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी के साथ एक बड़े हार और मैचिंग झुमके में देखी गईं। वीडियो में उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी दिखाई दिए। दोनों बच्चों का नामकरण संस्कार पूरे रीति रिवाजों से किया गया है। वीडियो के कैप्शन पर लिखा “नामकरण संस्कार।”प्यार से इन नाम से पुकारती है पंखुड़ी अभी कपल के बच्चों के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने बेटे और बेटी को प्यार से चुग्गा पॉप और छोटू भईया कहती है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में शेयर किए एक पोस्ट में किया था। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी मां अपने नातियों को सीने से लगाए हुए हैं। इसके कैप्शन में पंखुड़ी ने लिखा “ब्लर है लेकिन खूबसूरत तस्वीर.. मेरा चुग्गा पॉप और छोटू भईया अपनी नानी के साथ, जो पूरी प्रेग्नेंसी में मेरी बैकबॉन रही हैं।”पेरेंट्स बनने पर कपल ने जताई खुशी जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बनने के बाद गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। अब उनकी फैमिली पूरी हो चुकी है। गौतम ने कहा था कि कुछ रिश्तेदार बेटे को उनकी शक्ल पर बता रहे हैं, तो कुछ बेटी को पंखुरी की शक्ल पर। इस बात की खुशी है
