मुंबई।सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सेल्फी लेने आए एक फैन को थप्पड़ मारकर भगा देते हैं. इस घटना के बाद नाना पाटेकर की जमकर आलोचना हुई. अब नाना पाटेकर ने खुद मामले पर सफाई दी है.बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने माफी मांगते हुए सफाई दी है. उन्होंने कहा, वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे हमने बच्चे को मारा है. वो हमारी सीक्वेंस का हिस्सा है. हमने एक रिहर्सल कर दी थी. एक पीछे बंदा मुझे ये कहता है कि, हे बुढ़हु टोपी बेचनी है क्या… वो पीछे से आता है मैं उसे पकड़ता हूं, मारता हूं औऱ उससे कहता हूं बदतमीजी मत कर और फिर वो भाग जाता है.
