Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के डीएमएफ में राशि दुरुपयोग की शिकायत का किया खंडन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की शिकायत को बताया निराधार
    छत्तीसगढ

    ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के डीएमएफ में राशि दुरुपयोग की शिकायत का किया खंडन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की शिकायत को बताया निराधार

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2022Updated:February 28, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर क्षेत्र के  विधायक ननकीराम कंवर ने अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा कोरबा जिले में खनिज न्यास संस्थान मद की राशि का दुरुपयोग होने के संबंध में प्रधानमंत्री को शिकायत करने  के तथ्यों  का खंडन किया है। विधायक ननकीराम ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कोरबा खनिज न्यास संस्थान में राशि दुरुपयोग की बात को निराधार बताया है। ननकीराम ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने चिट्ठी  में कहा है कि जांजगीर जिले के विधायक के कोरबा जिले के विरोध में की गई शिकायत से आहत हूं । इस तरह की अन्य जिले के विधायक द्वारा अन्य जिले की शिकायत करने की मंशा समझ से परे है। इससे हमारे जिले का तथा मुझ जैसे आदिवासी नेता एवं भाजपा पार्टी का भी आम जनता में विश्वास खराब हुआ है । उन्होंने अपने पत्र में विधायक सौरभ सिंह की बातों का खंडन करते हुए कहा है कि मैं कोरबा जिले के खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुआ था। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर के लिए सड़क, पानी, स्वास्थ्य आदि कार्यों का प्रस्ताव दिए थे जो स्वीकृत भी हो रहे हैं। 

    ननकी राम ने अपने पत्र में कहा कि कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान द्वारा समय रहते मुझे बैठक की सूचना दी गई थी। साथ ही शासी परिषद बैठक के लिए ऑनलाइन लिंक भी भेजा गया था। कोविड-19 के कारण ऑनलाइन बैठक हुई थी जिसमें मैं सम्मिलित हुआ था। 

    ननकीराम ने अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की बातों का खंडन करते हुए कहा  अपनी चिट्ठी में बताया कि कोरबा जिले में कलेक्टर द्वारा नियम अनुसार ही कोई भी प्रस्ताव की  स्वीकृति  किया जा रहा है। शासी परिषद के सदस्य द्वारा कार्य से संबंधित प्रस्ताव दिये गये है। एवं मेरे द्वारा भी 10 करोड़ कार्य का प्रस्ताव दिया गया है।

    उन्होंने  अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के तथ्यों का खंडन करते हुए कहा कि  सौरभ सिंह शासी परिषद का सदस्य नहीं है।  और उनको कोरबा जिले में डीएमएफ के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी भी नहीं है। उनके द्वारा अनावश्यक शिकायत करके जिले की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। मैं आदिवासी  भाजपा  विधायक हूं उक्त शिकायत से मेरे क्षेत्र में अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है। 

    ननकीराम ने प्रधानमंत्री को लिखे अपनी चिट्ठी में कहा है कि  अन्य जिले के विधायक  सौरभ सिंह द्वारा बिना जानकारी दूसरे जिले के विषय में शासी परिषद की बैठक में अनुमोदन के संबंध में किया गया शिकायत निराधार एवं तथ्यहीन है। वह कोरबा जिले के शासी परिषद की बैठक में भी नहीं थे और उन्हें कैसे पता चला कि कोरबा जिले के खनिज न्यास मद से क्या-क्या कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अकलतरा विधायक द्वारा किया गया  शिकायत निराधार एवं तथ्य एवं दुर्भावना से ग्रस्त होकर किया गया है। 

    ननकीराम ने कहा की अकलतरा विधानसभा जिला जांजगीर क्षेत्र में आता है,  कोरबा क्षेत्र अंतर्गत नहीं आता है । इसके बाद भी दूसरे जिले में दखल देते हुए अनियमितता की बात समझ से परे है। सौरभ सिंह द्वारा अप्रिय घटना घटने एवं उन्माद कराने की बात उनके द्वारा की जा रही है जो तथ्य हिन एवं गलत है।

    ननकीराम ने प्रधानमंत्री को लिखे चिट्ठी में कहा कि जांजगीर जिला अंतर्गत आने वाले अकलतरा विधायक द्वारा कोरबा जिले के भ्रष्टाचार के कारण कारनामों का बात कहना दुर्भावना से ग्रस्त होकर की गई शिकायत प्रतीत होता है। मैं इस शिकायत से आहत हूं । मैं भाजपा का एक वरिष्ठ आदिवासी विधायक हूं । सौरभ सिंह के द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए उक्त शिकायत किया गया है मुझे ऐसा प्रतीत होता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRussia और Ukraine युद्ध पर Google का बड़ा फैसला, बंद की अपनी यह सर्विस, जानिए क्या है वजह
    Next Article अखंड नवधा रामायण ग्राम हथनीकला में लोक कलाकार नीलकमल वैष्णव की शानदार प्रस्तुति में लोगो की उमड़ी भीड़।
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?