Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ, पार्षद देवांगन ने एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की
    कोरबा

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ, पार्षद देवांगन ने एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोहड़िया वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने
    बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश,विद्यालय के प्राचार्य रंधीर सिंह एवं स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

    इस अवसर पर पार्षद देवांगन ने कहा कि बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम एवं उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जिले के शत प्रतिशत बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाना आवश्यक है।


    सीएमएचओ डॉ. केशरी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी 2024 को जिले के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं / केन्द्रीय विद्यालयों / नवोदय विद्यालयों
    /मदरसों/निजीस्कूलों / महाविद्यालयों / तकनीकि शिक्षा संस्थानों में 1 से 19 वर्ष के बच्चों,किशोर /किशोरियों को एलबेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा खिलायी जाएगी साथ ही दवा के सेवन से वंचित बच्चों को 15 फरवरी 2024 को मॉपअप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में वृद्धि,एनीमिया की रोकथाम के साथ ही बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिती में सुधार हो सके।

    उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के कुल 4, 95, 028 बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाने का लक्ष्य है। जिसके अंतर्गत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दवा का सेवन कराया जाएगा तथा 6 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में दवा खिलाई जाएगी 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधी गोली,2 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा तथा 3 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जाएगा।

    कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिको, जनप्रतिनिधियों, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों से अपने तथा अपने क्षेत्र के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल/कॉलेज तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में एलबेंडाजोल की दवाई खिलाने तथा छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को मॉपअप दिवस पर अनिवार्य रूप से दवाई खिलाने का आग्रह किया है। एलबेंडाजोल की दवा बच्चों में एनिमिया को कम और पोषण में सुधार ग्रोथ और वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा अन्य सक्रमणों के लिए शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं ।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Korba Korba bilaspur Korba Breaking National Deworming Day is being celebrated today National Deworming Day started Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मिलेगा भारत रत्न, भारतीय अर्थव्यवस्था को इस तरह रास्ता दिखाया…..
    Next Article प्रधानमंत्री करेंगे मातृशक्ति से चर्चा सदैव मिला सहयोग-मंत्री लखन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…

    March 19, 2026

    तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…

    March 19, 2026

    सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…

    March 19, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…
    • तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…
    • सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…
    • प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • आज का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?