जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि अपने एक कार्यक्रम के दौरान बांदा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादों में गिर गए वह अक्सर अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं उनके बयान ही पूरे प्रदेश में चर्चा फैला देते इस बार उन्होंने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धोखा बताया है।यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो बटवारा हुआ इसका जिम्मेदार हिंदू महासभा यही नहीं उन्होंने कहा कि जो हिंदू देश बनाने की बात करते हैं। वह देश के दुश्मन है। हम आपको बता दे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर एक बार फिर से विवादों में आ गए अब उन्हें लेकर अयोध्या के संतों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही जगतगुरु ने 25 करोड रुपए का गोली मारने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी।
तो वही हनुमानगढ़ के महंत राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो चुका है। जो साधु संतों का सम्मान नहीं कर सकता भगवान राम को सम्मान नहीं दे सकता। ऐसे व्यक्ति का इस समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।हम आपको बता दें हनुमानगढ़ के महान राजू दास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दखल अंदाजी की मांग की उन्होंने कहा कि साधु संतों में कुछ इस तरह नाराजगी है। ऐसे नेताओं पर अगर कार्यवाही नहीं हुई तो इसे लेकर एक बार फिर साधु संत समाज सड़क पर उतरेगा।यही नहीं राजू दास ने और आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल खाने में भर्ती करा देना चाहिए जो राम लाल के कार्यक्रम में विवादित बयान देता है।
